✍मैं नारी हूँ पर बेचारी या दुखियारी नहीं, मैं अबला या लाचार नहीं मैं सबला हूँ!!
मैं वही संसार चलाती हूँ-2 जहाँ के लोग मुझे कुचलना चाहते है,
मैं ही माँ, बेटी, बहन, बहू और पत्नी हूँ,
और इन सभी रिश्तों को अच्छे से निभाती हूँ,
खुद की जगह खुद बनाती हूँ,
मैं नारी हूँ पर बेचारी या दुखियारी नहीं, मैं अबला या लाचार नहीं मैं सबला हूँ!!
मैंने ही तुमको इस दुनिया में लाया, मैंने ही तुमको गोद में खिलाया,
और भूख लगने पर मैंने ही तुमको दूध पिलाया,
मैंने ही तुमको प्यार दिया, दुलार दिया,मैंने ही तुम्हारी कलाई पर प्यार का बंधन बाँधा,
और जब तुम मुसीबतो से घिरे तो मैंने ही पत्नी बनकर तुम्हारा साथ निभाया,
ऐसी हूँ मैं नारी..............
मैं नारी हूँ पर बेचारी या दुखियारी नहीं, मैं अबला या लाचार नहीं मैं सबला हूँ!!
इन गन्दी नजरों से न देखो मुझे-2 मैं नाजुक या कमजोर नहीं,
मैं लड़ने की ताकत रखती हूँ, मैं उड़ना जानती हूँ, मैं समंदर में तैरना जानती हूँ
और अपने आत्मसम्मान के लिए लड़ना जानती हूँ,
मैं नारी हूँ पर बेचारी या दुखियारी नहीं, मैं अबला या लाचार नहीं मैं सबला हूँ!!
मैं तुम्हारे बगीचे में खिला गुलाब का फूल हूँ, मगर याद रखना फूलों में कांटे भी होते है,
मुझे द्वापर युग की द्रौपदी मत समझना मैं ईक्कीसवीं सदी की शषक्त नारी हूँ,
दुःशाशन का संघार करना जानती हूँ, मुझे पता है ये दुनिया बाजार है,
इसलिए अब मैं औजार बन चुकी हूँ.....
मैं नारी हूँ पर बेचारी या दुखियारी नहीं, मैं अबला या लाचार नहीं मैं सबला हूँ!!
मेरे जन्म लेने पर शर्म मत महसूस करना तुम और
मुझे बोझ भी मत समझना तुम मैं खुद का जीवन खुद चलाना जानती हूँ,
और हाँ,मुझ पर बंदिशे भी मत लगाना तुम.....2
क्योकि अब मैं उन रूढीबादी बंदिशों से आजाद हूँ,
मैं अबला या लाचार नहीं मैं सबला हूँ,मैं नारी हूँ पर बेचारी या दुखियारी नहीं!!
मुझे अमीरों का खिलौना या गरीबों की मज़बूरी मत समझना,
अब मैं हथियार बन चुकी हूँ, मुझे झूठे साथ और हमदर्दी की जरुरत नहीं,
मैं खुद अकेले चलना जानती हूँ, शेरनी हूँ इसलिए दहाड़ना जानती हूँ,
मैं नारी हूँ पर बेचारी या दुखियारी नहीं, मैं अबला या लाचार नहीं मैं सबला हूँ!!
नोट-यहाँ ऊपर की कुछ पंक्तियों में मैंने नारी के विभिन्न रूपों और उसके मह्त्व का वर्णन किया है और नीचे की कुछ पंक्तिओं में आज की शशक्त नारी की गाथा का वर्णन किया है!
This poem is dedicated to all women Mother, Daughter, Sister, Wife. You are strong more than you think of yourself. Stay safe, Wish you all a very HAPPY WOMEN'S DAY!!👭✌✌
🠶I have put my favorite serial LAADO 2's Title image, where Anushka is fighting for women in Veerpur to empower those women who are living in a man dominant society ''Veerpur''.
Thanks, Hope you like it!

No comments:
Post a Comment