सुनो देश के नेक नागरिकों, अब तो तुम सब होश में आओ!
भारत माँ को स्वच्छ बनाओ, भारत माँ को हरित बनाओ,
भारत माँ के नेक नागरिको अब तो तुम सब होश में आओ!!
मोदी ने जो पहल चलाई, "स्वच्छ भारत सशक्त भारत",तुम सब भी इसको अपनाओ,
सुनो देश के नागरिको अब तो तुम सब होश में आओ!!
हरा भरा हो देश हमारा, सुन्दर और स्वच्छता पूर्ण, इस विचार को हृदय में लाओ,
सुनो देश के नेक नागरिको अब तो तुम सब होश में आओ!!
छोटा हो या बड़ा आदमी, भिखारी हो या अधिकारी, सब मोदी की पहल चलाओ,
सुनो देश के नेक नागरिको अब तो तुम सब होश में आओ!!
इस धरती को स्वर्ग बनाओ, इस मिशन में कदम बढ़ाओ,
सुनो देश के नेक नागरिको अब तो तुम सब होश में आओ!!
6th December 2014
Swati Chauhan